Uttarakhand: कांग्रेस की पहली लिस्‍ट से हरीश रावत समेत कई नेताओं के चुनाव लड़ने पर बढ़ा सस्‍पेंस, जानें सबकुछ

Uttarakhand Elections: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने 53 प्रत्याशियों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है. हालांकि इस लिस्‍ट की वजह से कुछ बड़े नेताओं के चुनाव लड़ने पर सस्‍पेंस बढ़ गया है, तो टिकट की मांग कर रहे नेताओं की भी टेंशन बढ़ गयी है. कांग्रेस ने अभी पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन हरीश रावत (Harish Rawat), भाजपा से कांग्रेस में आए हरक सिंह रावत, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत (हरीश रावत की बेटी) समेत कई नेताओं का टिकट फाइनल नहीं किया है. हालांकि पहली लिस्‍ट में कांग्रेस के एक परिवार एक सीट के दावे की पोल खुल गयी है. दरअसल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को जहां उधम सिंह नगर की बाजपुर सीट से कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है,तो वहीं उनके बेटे संजीव आर्या को नैनीताल से टिकट दिया गया है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3rOiNBw
Share on Google Plus

About mahesh shende

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' ने Kangana Ranaut के साथ किया हॉरर फिल्म का एलान, Scary Picture में 'क्वीन' बनेगी खौफनाक

दिल्ली में आयोजित 'हॉररकॉन इंडिया 2026' में, राणा दग्गुबाती ने एक हॉरर फिल्म बनाने की घोषणा की जिसमें कंगना रनौत होंगी। from Jagra...