मुझे अपने पति पर गर्व, उन्होंने देश के प्रति अपनी सेवा को प्राथमिकता दी- शहीद लांस नायक चंद्रशेखर की पत्नी

19 कुमाऊं रेजिमेंट के लांस नायक चंद्रशेखर हरबोला, जिनके अवशेष सियाचिन में लापता होने के 38 साल बाद रविवार को सेना के एक गश्ती दल को मिले थे. बुधवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी बेटियों ने उत्तराखंड के हल्द्वानी अपने गृहनगर में उनका अंतिम संस्कार किया. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सेना के जवानों और सैकड़ों लोगों ने चंद्रशेखर को श्रद्धांजलि दी. लांस नायक हरबोला की पत्नी 63 वर्षीय शांति देवी ने कहा कि मुझे अपने पति पर गर्व है क्योंकि उन्होंने देश के प्रति अपनी सेवा को प्राथमिकता दी.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/jeNrl9R
Share on Google Plus

About mahesh shende

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

JFF 2026: दीपिका के बाद टिस्का चोपड़ा ने भी तोड़ी चुप्पी, सेट के लंबे वर्किंग आवर्स को बताया 'दिहाड़ी मजदूरी'

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री की चुनौतियों पर बात की। उन्होंने सेट पर खराब टॉयलेट सुविधाओं और लंब...