शशि थरूर: अपनी शर्तों पर चलने वाले मुखर नेता, क्या लौटा पाएंगे कांग्रेस के बीते दिन?

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर यह दिखा दिया कि वह कोई ‘क्वॉकरवोज़र’ नहीं हैं. ‘क्वॉकरवोज़र’ थरूर का ही ईजाद किया गया एक शब्द है, जिसका अर्थ एक प्रभावशाली तीसरे पक्ष के इशारों पर काम करने वाला व्यक्ति होता है. वरिष्ठ नेताओं का समर्थन हासिल होने की खबरें हैं और जिनकी जीत की संभावना काफी अधिक मानी जा रही है. 1956 में लंदन में जन्मे थरूर ने दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक किया था. वह सेंट स्टीफंस कॉलेज के छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे. उन्होंने अमेरिका के मेडफोर्ड स्थित फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद 1978 में वहां से पीएचडी की डिग्री हासिल की. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में महासचिव के वरिष्ठ सलाहकार के अलावा संचार और सार्वजनिक सूचना के लिए अवर-महासचिव के रूप सेवाएं दीं. थरूर का सियासी सफर 53 साल की उम्र में 2009 शुरू हुआ था. उनके नाम तिरुवनंतपुरम लोकसभा क्षेत्र का सबसे लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड है.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/xfnj64d
Share on Google Plus

About mahesh shende

0 Comments:

एक टिप्पणी भेजें

विशिष्ट पोस्ट

'बाहुबली' के 'भल्लालदेव' ने Kangana Ranaut के साथ किया हॉरर फिल्म का एलान, Scary Picture में 'क्वीन' बनेगी खौफनाक

दिल्ली में आयोजित 'हॉररकॉन इंडिया 2026' में, राणा दग्गुबाती ने एक हॉरर फिल्म बनाने की घोषणा की जिसमें कंगना रनौत होंगी। from Jagra...